|
बुंदेलखंड विधेलखंड का अप्रभंस शब्द है। विध्येलखंड विंद्यभूमि विंध्याचल पर्वत अंचलीय क्षेत्र को कहा जाता था जिसका शाब्दिक अर्थ होता है विंध्य + इला विंध्येला अर्थात् विध्यांचल पर्वत और उसकी श्रेणियों वाली भूमि अर्थात् विंध्यांचल पर्वत के आसपास वाली समग्र भूमि का नाम विंध्येला था जो मुख सुख के कारण अपभ्रंस में विंधेलखंड तत्पश्चात् बुंदेलखंड कहने लगे थे। भाषा :– विंध्यांचल पर्वत और यत्र तत्र फैली उसकी श्रेणियों, पहाडियों के मध्य के क्षेत्र में बुंदेलखंड की बोली बुंदेली है जो यहा के स्थानीय ग्रामीण जन बोलते है बुंदेली यहा की जन बोली है जिसके अपने शब्द है जिनका अर्थ सटीक में यहीं के जन समझते है ग्रामीण अंचलों में यह विशेषकर बोली जाती है यह मीठी सरल और हिन्दी भाषा से मिलती–जुलती है। बुंदेलखंड की भौगोलिक, सांस्कृतिक और भाषिक इकाइयों में अद्भुत समानता है । भूगोलवेत्ताओं का मत है कि बुंदेलखंड की सीमाएँ स्पष्ट हैं, और भौतिक तथा सांस्कृतिक रुप में निश्चित हैं। वह भारत का एक ऐसा भौगोलिक क्षेत्र है, जिसमें न केवल संरचनात्मक एकता, भौम्याकार की समानता और जलवायु की समता है, वरन् उसके इतिहास, अर्थव्यवस्था और सामाजिकता का आधार भी एक ही है। वास्तव में समस्त बुंदेलखंड में सच्ची सामाजिक, आर्थिक और भावनात्मक एकता है। बुंदेलखंड के उत्तर में यमुना नदी है और इस सीमारेखा को भूगोलविदों, इतिहासकारों, भाषाविदों आदि सभी ने स्वीकार किया है । अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ! ![]() Work at homeWhether you are looking for a succeed work at home or if you desire getting revenue live; yes, finally, you located it!Sign up Now... |
Loading
