| Special package for Bundelkhand echo in Rajya Sabha |
|
|
|
| Written by Dr.Kashi Prasad Tripathi |
| Thursday, 18 August 2011 14:02 |
|
बुंदेलखण्ड के लिए विशेष पैकेज पर राज्यसभा में हंगामा नई दिल्ली, 18 अगस्त : बुंदेलखण्ड के लिए विशेष पैकेज को लेकर विपक्षी दलों ने गुरुवार को राज्यसभा में भारी हंगामा किया, जिसके कारण थोड़ी देर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। विपक्षी दलों का आरोप है कि केंद्र सरकार ने बुंदेलखण्ड के लिए जिस विशेष पैकेज की घोषणा की है, उसकी राशि वास्तव में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में मिला दी गई है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुंदेलखण्ड के लिए 7,266 करोड़ रुपये के जिस पैकेज की घोषणा की थी उसे केंद्र प्रायोजित विभिन्न योजनाओं में मिला दिया गया है। बसपा सांसद गंगा चरण ने कहा कि विशेष पैकेज को केंद्रीय योजनाओं में नहीं मिलाया जाना चाहिए। विशेष पैकेज के रूप में दिया जाने वाला अनुदान केंद्र की ओर से मिलने वाली अतिरिक्त राशि होनी चाहिए। प्रधानमंत्री को घोषणा करनी चाहिए कि बुंदेलखण्ड के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं है। उन्होंने कहा कि विशेष पैकेज की राशि का आवंटन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम और इंदिरा आवास योजना के तहत किया गया है। जवाब में केंद्रीय योजना राज्य मंत्री अश्विनी कुमार ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के तहत राशि का आवंटन इसलिए किया गया, क्योंकि इनके उद्देश्य एक हैं। आवंटन विशेष पैकेज का हिस्सा है। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया, जिसके बाद सभापति हामिद अंसारी ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। Reference http://www.pradeshtoday.com/new_details.php?news=Special+package+for+Bundelkhand+echo+in+RS |