Joomla Slide Menu by DART Creations
Loading

पीताम्बरा देवी की नगरी

यह पीताम्बरा देवी के शहर के नाम से मशहूर है। दतिया जिला उत्तर की ओर से भिंड, पश्चिम की ओर ग्वालियर से, दक्षिण की ओर शिवपुरी से एवं पूर्व की ओर से उप्र के झाँसी (Jhansi)जिले से घिरा हुआ है। यह जिला ग्वालियर संभाग में आता है। इस जिले से झाँसी (Jhansi)एवं ग्वालियर के मध्य पश्चिम-मध्य रेलवे द्वारा यात्रा की जी सकती है।

दतिया यह दतिया जिले का जिला मुख्‍यालय है. शहर ग्‍वालियर से 69 की. मी. , दिल्‍ली से दक्षिण मे 325 कि.मी. , और भोपाल से उत्‍तर मे 320 कि. मी. की दुरी पर है. यह एक प्राचीन शहर है जिसका महाभारत मे दैत्‍यावक्रा के नाम से उल्‍लेख है. शहर अनाज और कपास के वस्‍तुओं का मुख्‍य केंद्र है. हथकरघा बुनाई यह महत्‍वपुर्ण उद्योग है. दतिया यहां के प्राचीन सात मंजिला महल के लिये प्रसिद्ध है जो की राजा वीरसिंह ने 1614 मे बनबाया था. दतिया धार्मिक यात्रा स्‍थल है. यहां पीताम्‍बरा देवी का सिद्धपीठ ,बाग्‍लामुखी देवी और गोपेश्‍वर मंदिर है. यहां से 15 कि.मी. की दुरी पर सोनागिरि प्रसिद्ध जैन क्षेत्र है. दतिया उत्‍तर प्रदेश के झाँसी (Jhansi)से 34 कि.मी और ओरछा (orchha) से 52 की.मी. के दुरी पर है. ग्‍वालियर यहां से नजदीकी हवाई केंद्र है. दतिया का रेल्‍वे स्‍टेशन दिल्‍ली चेन्‍नई रेल्‍वे मेन लाईन पर है. पीताम्‍बरा पीठ यह प्रसिद्ध शक्तिपीठ शहर के प्रवेश द्वार पर स्थित है. बाग्‍लामुखी देवी मंदिर ,गोलोकवासी स्‍वामी द्वारा स्‍थापीत किया हुआ धुमावती मंदिर, महाभारत कालीन भगवान शिवजी का वांखंडेश्‍वर मंदिर यह प्रसिद्ध यात्रा स्‍थल है. पीताम्‍बरा पीठ बस स्‍टैण्‍ड से 1 कि.मी. और रेल्‍वे स्‍टेशन से 3 कि.मी. की दुरी पर है!

 

दतिया जिले का वर्गीकरण इस प्रकार है

जिला क्षेत्रफल (वर्ग कि.मी.) जनसंख्या तहसील विकासखंड संभाग
दतिया 2,691 6,27,818

दतिया,सेंवड़ा,भांडेर

दतिया,सेंवड़ा,भांडेर

ग्वालियर
Area 2691 sq. km
Latitude 25° 28" to 26° 20" North
Longitude 78° 10" to 78° 45" East
Population (2001) 627818
Males 337842
Females 289976
Sex Ratio 858 females per 1000 males
Literacy Rate 61%
No. of Tehsil 03
No. ofBlocks 03
No. of Villages 602
Postal Code 475661
STD Code 07522

शैक्षणिक संस्थानः

प्राचार्य, पीजी कालेज दतिया फोन 234538 (आ.), 234537 (नि.)
प्राचार्य, पीजी गर्ल्स कालेज दतिया फोन 233289
प्राचार्य, गोविंद पीजीडीसी श्योंधा
प्राचार्य, पीजी कालेज, भांडेर
प्राचार्य, एच.एस.एस नं. 1 दतिया फोन 233113


दर्शनीय स्थलः

पीताम्बरा पीठ गुजरा बाटनिकल गार्डन
सोनागिरी मंदिर
बदोनी मंदिर
उन्नाव-बालाजी सूर्य मंदिर
श्योंधा पंचम कवि की टोरिया गोविंद गार्डन

भांडेर उडनू की टोरिया राजगढ़ पैलेस एवं म्यूजियम

 
Comments powered by Dis.cuss.It