banner

Joomla Slide Menu by DART Creations
Loading
Welcome to Dhamoni Fort Sagar Madhya Pradesh PDF Print E-mail
Written by Yatindra Joshi   
Wednesday, 07 September 2011 16:41

किला धामोनी :-

किला धामोनी ऐसा कहां जाता है कि धामोनी किला कीचड़ में पंकज बना खड़ा हुआ है क्योंकि यह बुंदेलखंड ही नहीं भारत के दुर्गो में शायद ही ऐसी स्थिति का कोई दुर्ग हो जो धामोनी जैसी नीची काली दुमट दलदली भूमि में निर्मित किया गया हो धामोनी किला सागर जिले के उत्तरी भाग में धसान नदी के बॉय भाग की तलहटी में 24–10 उत्तरी आक्षांश एवं 78–45 पूर्वी देशांतर पर सागर से 42 कि.मी. दूर पुराने सागर सौरई ओरछा मार्ग पर स्थित है।

किला धामोनी गौंड़वाने युग का है। जिसे गढा के गौंड महाराजा सूरजभान ने बनवाया था धामोनी किला नीची, दलदली, जलमय समतल भूमि में बना हुआ है। मध्य बस्ती में दुर्ग है और बस्ती के दक्षिणी किनारे ऊँचाई पर सुन्दर तालाब है बस्ती के पश्चिमी भाग में मदनपुर घाटी तक खुला समतल कई कि.मी. लम्बा–चौड़ा रणक्षेत्र है इसी मैदान में किले के ठीक सामने बस्ती से बाहर बलीजती शाह की दरगाह एवं मुगल सम्राट औरंगजेव द्वारा सन् 1676 में बनवायी गई सुन्दर मस्जिद है यहां पहाड़ी पर धामोन का जंगल होने से इस बस्ती नगर को धामोनी कहा गया।

The script is installed correctly. Please login at seoslave.com to configure your website.