Joomla Slide Menu by DART Creations
Loading

रामपुरा किला :–

किला रामपुर जिला जालौन के अन्तर्गत एक छोटी रियासत रामपुर की राजधानी रहा है। यह उरई जगम्मनपुर बस मार्ग पर है। यहाँ का किला बहुत सुन्दर है। किला कुछ नीचे ढीच (डिच) में बना हुआ है। किले के चारों ओर गहरी खाई है जिसमें पानी भरा रहता है। किला मैदान के बाद खाई के बाहर चारों ओर परकोटा है परकोटे के अंदर राजवाड़ी युग का धंटाधर बना हुआ है धंटाधर से पूर्व की ओर सीढि़यों से उतरते हुये खाई को पर करते है किला के अंदर पहुँचते है जो खाई के मध्य में कैचे टीले पर बना हुआ है।

किला दरवाजे के पूर्वी दक्षिणी भाग में सुंदर बैठकें बनी हुई है। अंदर प्रवेश करने पर किला प्रांगण में पहुँचते है जिसमें राजमहल, रनिवास एवं मंदिर है। किले के चारों ओर 4 कुर्णे है। किले के चारों ओर जल से भरी हुई गहरी खाई है। तात्पर्य की कोई भी शत्रु आसानी से किले में प्रवेश नहीं कर सकता। किला 3 मंजिला है बहुत अच्छी स्थिति में है खाई के ऊपरी हिस्से में सुंदर बगीचा है जिसमें अच्छी बैठकें बनी हुई है। इसमें वर्तमान में रामपुर राजा निवास करते है।

 
Comments powered by Dis.cuss.It