banner

Joomla Slide Menu by DART Creations

Translate

Valid XHTML

Valid CSS!

Share

Loading

मृणाल पाण्डे

 
मृणाल पाण्डे (जन्म: १९४६) भारत की एक पत्रकार, लेखक एवं भारतीय टेलीविजन की जानी-मानी हस्ती हैं। सम्प्रति वे हिन्दी दैनिक "हिन्दुस्तान" की सम्पादिका हैं। हिंदुस्तान भारत में सबसे ज्यादा पढे जाने वाले अखबारों में से एक हैं। वे हिंदुस्तान टाइम्स के हिन्दी प्रकाशन समूह की सदस्या भी हैं। इसके अलावा वो लोकसभा चैनल के साप्ताहिक साक्षात्कार कार्यक्रम (बातों बातों में) का संचालन भी करती हैं।
Mrinal Pande
Mrinal Pande
Born 1946
Tikamgarh, Madhya Pradesh India
Occupation Hindi story writer, editor, columist, essayist
Years active 1967-present

जीवनी

मृणाल पाडे का जन्म टीकमगढ, मध्यप्रदेश में 1946 में हुआ। इनकी मां जानी-मानी उपन्यासकार एवं लेखिका शिवानी थीं।

इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल में पूरी की। उसके बाद इन्होंने इलाहाबाद विश्वविधालय से एम. ए. किया। इन्होंने अंग्रेजी एवं संस्कृत साहित्य, प्राचीन भारतीय इतिहास, पुरातत्व, शास्त्रीय संगीत तथा ललित कला की शिक्षा कारकारन (वाशिंगटन डी. सी.) से पूरी की।

21 वर्ष की उम्र में उनकी पहली कहानी हिंदी साप्ताहिक ‘धर्मयुग’ में छपी। तब से वो लगातार लेखन कर रही हैं। समाज सेवा में उनकी गहरी रूचि रही है। वो कुछ वर्षों तक ‘सेल्फ इम्प्लायड वूमेन कमीशन ’ की सद्स्या रही हैं। अप्रैल 2008 में इन्हें पीटीआई (PTI) की बोर्ड सदस्या बनाया गया।

प्रमुख रचनायें

 

कहानियाँ

•यानी कि एक बात थी •बचुली चौकीदारिन की कढ़ी •एक स्त्री का विदागीत •चार दिन की जवानी तेरी

उपन्यास

• अपनी गवाही • हमका दियो परदेस • रास्तों पर भटकते हुए पटरंग देवी ओ ओबेरी

आलेख

•जहाँ औरतें गढ़ी जाती है