banner

Joomla Slide Menu by DART Creations

Translate

Valid XHTML

Valid CSS!

Share

Loading

उमा भारती का जन्म मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के डूंडा गांव में 3 मई 1959 को राजपूत लोधी परिवार में हुआ था। 5 साल की उम्र में ही उन्होने रामायण कंठस्त कर ली उमा श्री भारती ने रामजन्म भूमि आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका की जिसमें उन्होने अपना नारा बनाया राम-लला हम आयेंगें मंदिर वहीं बनायेंगे।उमा भारती ने अपना पहला चुनाव 1984 में लड़ा लेकिन हार गई।

 

बाद में उन्होने 1989 में खजुराहों लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत गई इसके बाद उन्होने कभी पीछे मुडकर नही देखा और अपनी बुलंदियों पर पहुचती चलीं गई उन्होने 1991 1996 1998 में चुनाव जीता। तत्कालीन प्रधानमंत्री मान्नीय अटलबिहारी बाजपेयी के कार्यकाल में उन्होने मानव विकास संसाधन विकास मंत्रालय,पर्यटन,युवा मामले एवं खेल मंत्रालय तथा कोयला मंत्रालय में भी काम किया और अंत में 2003 में मध्यप्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं लेकिन उन्हे अगस्त 2004 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।