banner

Joomla Slide Menu by DART Creations
Loading

पुरातात्विक जैन तीर्थ क्षेत्र गुरीलागिरि

चन्देरी से 12 कि.मी. पूर्वोत्तर में स्थित गुरीलागिरि प्राचीन जिनालयों और प्रतिमाओं के भग्नावशेषों के लिये ख्यात है। जो इस क्षेत्र के प्राचीन वैभव का परिचायक है। ललितपुर से 25 कि.मी. दूर स्थित प्राणपुरा गांव से क्षेत्र पर पहुँचा जा सकता है।

वर्तमान में इस क्षेत्र का केवल पुरातात्विक महत्व मात्र रह गया है। विद्यमान दो जैन मंदिरों में एक शान्तिनाथ मंदिर और चैबीसी मंदिर कहलाता है। पहले में तीर्थंकर शांतिनाथ की 16 फुट ऊँची प्रतिमा और दूसरा कतिपय शिलाफलकों पर तीर्थंकर प्रतिमाऐं उकेरी गई हैं। चैबीसी में काले पाषाण की मूर्तियाँँ हैं पर सभी के सिर कटे हुये हैं। अन्य लगभग 600 मूर्तियाँँ भी खंडित अवस्था में विद्यमान हैं।

The script is installed correctly. Please login at seoslave.com to configure your website.