banner

Joomla Slide Menu by DART Creations

Translate

Valid XHTML

Valid CSS!

Share

Loading

अतिशय जैन तीर्थ क्षेत्र बालाबेहट

उत्तरप्रदेश में जैनियों के प्रमुख शहर ललितपुर से दक्षिण की ओर सागर मार्ग पर लगभग 45 कि.मी. दूर अतिशय जैन तीर्थ क्षेत्र बालाबेहट ’साँवलिया पाष्र्वनाथ जी’ के नाम से इस जनपद में चर्चित हैं।

पुरातत्व

यहाँ प्राचीन मंदिरों की संख्या दो हैं। विक्रम संवत् 1446 सन् 1389 की प्रतिष्ठित श्याम पाषाण की पाष्र्वनाथ तीर्थंकर की प्रतिमा डेढ़ फुट की अवगाहना पर अत्यंत भव्य है। कहते हैं अभी भी अनेक अतिषय यहाँ होते रहते हैं रात्रि में देवों द्वारा मूर्ति के समक्ष नृत्य-संगीत तो अधिक बार लोगों को सुनाई दिया है।

तीर्थों पर लगभग 50 जिन मूतियाँ वंदनीय हैं दो धर्मषालाएँ भी हैं। बालाबेहट क्षेत्र के गाँव में जैनियों की संख्या कम हैं परन्तु जैनेतर ग्राम वासियों में भी साँवलिया पाष्र्वनाथ के प्रति खासी आस्था है और प्रायः लोग मनौतियाँ मनाने आते रहते हैं।